धानुका कंपनी ने हाल ही में किसानों के लिए नया फर्टिलाइजर और कीटनाशक लॉन्च किया है। ये नए उत्पाद विशेष रूप से सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए विकसित किए गए हैं और फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद करेंगे।
लांच किए गए नए उत्पाद
- लानेवो कीटनाशक – यह कीटनाशक थ्रिप्स, सफेद मक्खी, फल छेदक कीट, जैसिड, अंकुर और पत्ते छेदक कीटों को नियंत्रित करता है। यह कीटनाशक पौधों से रस चूसने वाले कीटों पर भी प्रभावी है। लानेवो कीटनाशक को जापान के निस्सान केमिकल कारपोरेशन की साझेदारी में तैयार किया गया है।
- माईकोर सुपर बायो फर्टिलाइजर – यह बायो फर्टिलाइजर फसल को स्वस्थ रखता है और पैदावार बढ़ाने में मदद करता है।
इन उत्पादों के प्रमुख लाभ
- कृषि उत्पादन में सुधार – सब्जी फसलों में पैदावार बढ़ाने में सहायक।
- कीट नियंत्रण – पत्तियों के निचले हिस्सों में छिपे कीटों तक पहुंचकर उन्हें नष्ट करता है।
- दोहरी क्षमता – चूसने और चबाने वाले कीटों दोनों पर प्रभावी।
- स्थानीय और विदेशी सहयोग – जापान के निस्सान केमिकल के सहयोग से विकसित।
किस फसल में करें उपयोग
लानेवो कीटनाशक का इस्तेमाल मुख्य रूप से:
- मिर्च
- टमाटर
- बैगन
जापान के निस्सान केमिकल के जनरल मैनेजर वाई फुकागावा ने बताया कि यह कीटनाशक कीटों की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है और फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।


